मुंहासों और पिंपल्स के लिए एलोवेरा(Aloe vera) के गुण-Healthpluse

एलोवेरा(Aloe vera) की मदद से करें पिंपल और मुंहासों का शर्तिया इलाज-Healthpluse
एलो वेरा से करे पिंपल और मुंहासों का इलाज (aloe vera for pimples and acne in hindi): एलो वेरा जिसे हिन्दी मे घृतकुमारी कहते है एक ऐसा अद्भुत वनस्पति है जो कई अलग उपयोग मे लिया जाता है| इस का जूस का सेवन करे तो स्वस्थ के लिए फायदा है| त्वचा और केश की देखभाल के लिए भी यह उत्तम है| घर मे आसानी से गमले मे उगता है और इसे पानी की ज़्यादा ज़रूरत भी नहीं है| इस मे पोशक तत्त्व के साथ औषध तत्त्व भी है जिस का उपयोग पिंपल्स एक्ने ट्रीटमेंट मे लिया जा सकता है| जानिए कैसे एलो वेरा के मदद से कील मुहासे दूर करे|

 एलोवेरा के गुण
एलो वेरा एक पौधा है जिस के रसीले पत्ते होते है जिन के किनारे में काँटे होते है| पत्ते नोकदार होते है और काटो तो अंदर जेल जैसा पदार्थ होता है जिस मे कई तत्त्व मौजूद है| एलो वेरा मे से आप को मिलेगा:
  • विटामिन ब12, फॉलिक एसिड, कोलीन, विटामिन ए , इ और सी( Vitamin B12, folic acid, choline, vitamin A,E aur C) एन्ज़ाइम्स amylase, bradykinase, carboxypeptidase, lipase , Bradykinase सूजन कम करती है त्वचा पर | 
  • खनिज पदार्थ potassium, sodium, zinc, selenium, magnesium, manganese
  • शुगर्स जैसे mi glucose, fructose, glucomannan, polymannose
  • Anthraquinone जैसे aloin और emodin जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल है| 
  • फैटी एसिड campesterol, beta-sisosterol, lupeol और कोलेस्ट्रॉल जिस मे lupeol एंटीसेप्टिक है| 
  • हॉर्मोन्स auxin aur gibberlin  जो घाव को मिटने मे काम आते है| 
  • 20 एमिनो एसिड|
  • सैपोनिन जो सफाई करते है और एंटीसेप्टिक है|

मुंहासों और पिंपल्स पर एलोवेरा किस तरह काम करता है

पिंपल्स हो जाए तो एलो वेरा का सेवन करे| लहू स्वच्छ होगा और पेट साफ रहेगा जिस से त्वचा भी क्लियर रहेगी| साथ मे पिंपल्स एक्ने ट्रीटमेंट एलो वेरा से करे| एलो वेरा कैसे काम करता है?
  • ग्लूकॉमंनान(Glucomannan) पिंपल्स से होने वाले घाव को जल्दी से मिटाने मे सहायक है और कॉलेगेन(collagen) तत्त्व का निर्माण करता है| स्कार टिश्यू जल्दी से पिघल जाते है| 
  • एलो वेरा मे है सी-ग्लूकॉसयल चरोमोने जो प्रोस्टॅग्लॅनडिन (C-glucosyl chromone prostaglandin)का उत्पादन कम कर के सूझन कम कर देता है जो पिंपल्स मे अक्सर होता है| 
  • आंत्रॅक्यूयिनन अलोइन बैक्टीरिया (Anthraquinone aloin bacteria) और फंगस का नाश कर देता है और इस से पिंपल्स फैलते नहीं है| पिंपल्स मे बैक्टीरिया का नाश होता है| 
  • Polysaccharides और monosaccharides त्वचा मे नमी भर देते है, त्वचा को मुलायम बना देते है और पिंपल्स को मिटाने मे सहायक होते है| 
  • एमिनो एसिड से पिंपल्स और एक्ने के कारण जो त्वचा काली हो गयी है और हार्ड हो गयी है वो नरम हो जाती है और एलो वेरा मे रहे ज़िंक छिद्रों को छोटा बना देते है| 
  • एलो वेरा मे है salicylic acid, phenol, गंधक तत्त्व सिन्नमॉनिक एसिड और लुपेओल (cinnamonic acid aur lupeol) जो बॅक्टीरिया का नाश कर के पिंपल्स मिटा देते है| 

एलो वेरा और निम्बू के रास से करे मुहासे का इलाज

उपर बताया है ऐसे एलो वेरा के पेस्ट मे नींबू का रस निचोड़ के इस्तेमाल करे तो दाग भी मिट जाएँगे| पिंपल फट गये हो तो जलन होगा इसीलिए संभाल के इस्तेमाल करे|

एलो वेरा और हल्दी से करे मुहासे दूर करने का उपाय

हल्दी मे है circuminऔर अन्य तत्त्व जिस से त्वचा पर के दाग धब्बे मिट जाते है, bacteria का नाश होता है और रंग निखरता है| एलो वेरा मे भी कुछ ऐसे ही गुण है| वो त्वचा मे नमी भर देता है, बॅक्टीरिया का नाश करता है और घाव मिटाने मे सहायक है| मिक्स करे और इस्तेमाल करे और देखे जादू एलो वेरा पिंपल्स पर|

एलो वेरा नीम से करे पिम्पल का इलाज

Aloe vera neem pimple treatment in hindi: पिंपल ट्रीटमेंट मे सिर्फ़ एलो वेरा का बीच का भाग का उपयोग करने के बजाये छिलके का रस भी शामिल हो तो और असरकारक होता है| छिलके के नीचे के भाग मे पावरफुल  एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल saponin और  anthraquinone है| यह अगर पेट मे जाए तो दस्त हो जाता है इसीलिए खा
ने मे सिर्फ़ बीच का भाग लिया जाता है| पूरे छिलके के साथ एलो वेरा को मिक्सर मे घुमाए| यह है
आप का बेसिक एलो वेरा पेस्ट जिस मे अलग सामग्री मिला के पिंपल ट्रीटमेंट के लिए उपयोग करे जैसे की नींम| नींम के पत्ते का पेस्ट बनाए या तो पानी मे उबाल के काढ़ा बनाए| एलो वेरा के साथ मिलाए और चेहरे को घिसे इस पेस्ट से| 30 मिनिट बाद धो दे|

एलोवेरा और अनानास के रस से पिंपल्स का उपचार

अनानास में विटामिन सी होता है, जिसमें कीटाणुओं को मारने का प्राकृतिक गुण होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होता हैं, जिससे पिंपल्स से आसानी से छुटकारा मिल जाता है। आइए बताते हैं कि आप इस उपचार को किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • सबसे पहले अनानास का एक टुकड़ा लें और इसका रस निकाल लें।
  • इसके बाद ऐलोवेरा के पल्प में से रस निकाल लें।
  • अब आधा चम्मच अनानास का रस और ऐलोवेरा का रस को अच्छी तरह मिला लें।
  • इस मिक्स किए हुए मिक्चर को पिंपल्स में लगा लें।
  • इसे पिंपल पर 20 से 30 मिनट तक के लिए रखा रहने दें और फिर पानी से धो लें।
  • अच्छे परिणाम के लिए आप इस उपचार को दिन में 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

मुंहासे का इलाज, मुंहासों से निजात पाने के लिए एलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी

मुंहासे के इलाज के लिए ऐलोवेरा और मुल्तानी मिट्टी काफी शक्तिशाली घरेलू उपचार है। इसमें मिनरल्स की मात्रा काफी अधिक होती है। यह अतिरिक्त आॅयल को अवशोषित करने में मदद करता है और पोर्स को मजबूत बनाने की कोशिश करता है। आइए आपको बताते हैं कि इसे किस तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को 30 मिनट तक ताजा पानी मंे भिगोकर रखें।
  • इसके बाद ऐलोवेरा की पत्तियों को काटकर उसके पल्प से रस निकाल लें।
  • 1 चम्मच ऐलोवेरा के जूस में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिला लें और 10 मिनट के लिए इस पेस्ट को मिक्स करके छोड़ दें।
  • इसके बाद इस पैक को मुंहासों पर लगाएं और उसे सूखने दें।
  • जब वह सूख जाएं तो नम सूती कपड़े से इसे साफ कर लें।
  • बेहतर परिणामों के लिए इस पेस्ट को दिन में 1 से 2 बार इस्तेमाल करें।

(वजन कम करने के लिए ऐलो वेरा अमृत समान-Helthpluse)

एलोवेरा(Aloe vera) के गुण-Healthpluse



एलो वेरा(Aloe Vera) के क्या क्या अदभुत लाभ होते हे पूरी जानकारी ले -हेल्थप्लस(HealthPluse)


एलो वेरा (aloe vera) विटामिन्समिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर एक ऐसा पोधा है जिसे बहुत से सोंदर्य उत्पादों (beauty products), आयुर्वेदिक दवाओ और एक हेल्थ टॉनिक के रूप में प्रयोग किया जाता है |
एलो वेरा के सभी फायदों को जानने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आयें हैं benefits of aloe vera juice और aloe vera juice benefits for weight loss in hindi language.
  • एलो वेरा रस का सबसे बड़ा फायदा ये है की ये एक
    दवा की तरह काम तो करता है लेकिन दूसरी दवाओ की तरह से इसका कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं है |
आज के समय तनाव और व्यस्त जिंदगी में लोग पहले तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते जिसके कारण बाद में उन्हें मोटापा (obesity) , जोड़ो में दर्द , कमजोर पाचन शक्ति , दिल और गुर्दे से सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है | इनमे से बहुत सी समस्याओं का कारण अधिक वजन भी है |
बढ़ते वजन की समस्या दुनिया में बहुत से लोगो को समस्या है | इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद में बहुत से उपाय हैं और एलो वेरा रस का उनमे से एक है |
  • वजन कम करने के लिए ऐसे इस्तेमाल करे एलोवेरा(Aloe Vera) को - हेल्थप्लस(HelthPluse)

    एलो वेरा के ताजे पत्ते लेकर उन्हें अच्छी तरह धो ले और उनकी उपरी परत उतार कर अच्छे से पीस ले और जूस को छानकर अलग कर ले | इस जूस के दो चम्मच रोजाना सुबह खाली पेट ले और आधे घंटे तक कुछ न खाए | हमेशा ताजा जूस ही उपयोग करें

    एलो वेरा जूस को आप ऐसे ही पी सकते हैं या फिर इसमें पानी मिला कर भी पी सकते हैं | Weight loss के लिए एलो वेरा जूस को रोजाना सुबह खाली पेट और शाम के समय खाली पेट पिए और इसे पीने के बाद कम से कम आधा घंटा तक कुछ भी नहीं खाए |
इसके अलावा एलो वेरा के रस में निम्बू का रस या शहद मिला कर पीने से भी वेट कम करने में मदद मिलेगी |
  • एलो वेरा के जूस को पीने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है जिससे जो कुछ हम खाते हैं वो आसानी से पच जाता है और हमारे शरीर को अतिरिक्त वसा मिलने की बजाये पोषण मिलता है |
  • नियमित रूप से एलो वेरा का रस पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती है | जिससे पेट साफ़ होने से शरीर स्वस्थ रहता है और मोटापे की समस्या दूर होती है |
  • एलो वेरा का रस में पाया जाने वाला विटामिन बी हमारे शरीर के मेटाबोलिज्म को दुरुस्त करता है जिससे हमारा शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है और वजन घटाने में बहुत अधिक मदद मिलती है |
  • प्रतिदिन एलो वेरा का रस पीने से मोटे लोग अपनी बार बार खाने की आदत पर रोक लगा सकते हैं क्यूंकि इसे पीने से उन्हें बार बार खाने का मन नहीं करेगा | इसके साथ ही इसका रस विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण डाइटिंग के समय में आपके शरीर को पूरा पोषण मिलता रहेगा जिससे आप आसनी से वजन घटा सकते हैं |
  • मोटे लोगो के शरीर में अक्सर कोलेस्ट्रोल जमा हो जाता है और aloe vera juice में polysaccharides और antioxidants होते हैं जिससे ये हमारे शरीर से विषेले पदार्थो और फ्री रेडिकल्स को बाहर निकाल देता है जिससे लीवर,दिल और गुर्दे की समस्याएँ नहीं होती और स्वस्थ शरीर आसनी से वजन घटा सकता है |
  • मोटे लोगो को अपना वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज, अधिक वर्कआउट , अधिक चलने और दौड़ने की जरूरत होती है लेकिन इनके शरीर में उर्जा की कमी के कारण वो अधिक वर्कआउट नहीं कर पाते और weight loss के अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाते | लेकिन एलो वेरा का जूस एक प्राकर्तिक एनर्जी बूस्टर ड्रिंक का काम करता है जिससे आप अधिक ज्यादा वर्कआउट कर आसानी से वजन कम कर सकते हैं |

एलोवेरा के जूस के उपचार - हेल्थप्लस

  • शुगर के रोगियों के लिए भी एलो वेरा जूस उपयोगी है|
  • एलो वेरा जूस हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति पैदा करता है |
  • जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है एलो वेरा का रस पीने से और आर्थराइटिस जैसी समस्याओं में भी लाभ मिलता है |
  • कैंसर जैसी समस्या से भी लड़ने में मदद मिलती है एलो वेरा का जूस पीने से |
  • शरीर में खून की कमी को दूर करता में सहायक है |
  • त्वचा में एक प्राकतिक चमक लाने, long hair, बालों की मजबूती और सुन्दरता के लिए एलो वेरा का रस बहुत फायदेमंद है |
  • मुह के छालो, साँस की बदबू और दांतों की समस्याओं को दूर करने में सक्षम है |
  • एलो वेरा जेल के इस्तेमाल से पिम्पल्स आदि की समस्या से भी आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है |

Terms & Conditions - पेंशन लिस्ट 2021 Pension List All India 2021 Pension List

  Terms & Conditions By downloading or using the app, these terms will automatically apply to you – you should make sure therefore th...